वायरल न्यूज़

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 विधानसभा सीटों पर 25 सितम्‍बर को वोट डाले जाएंगे

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितम्‍बर को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 6 जिलों की कुल 26 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। रियासी जिले में माता वैष्‍णों देवी विधानसभा सीट के लिए भी इसी चरण में वोट डाले जाएंगे।

जिले का 58-माता वैष्णों देवी विधानसभा क्षेत्र परिसीमन के बाद, वजूद में आया क्योंकि इससे पहले यह रियासी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था। निर्वाचन क्षेत्र में 56 हजार 506 मतदाता हैं। मतदाताओं तक पूरी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, निर्वाचन क्षेत्र में 90 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें एक पिंक, 2 ग्रीन और 2 पीडब्ल्यूडी यानी दिव्यांग मतदान केंद्र शामिल हैं। 58-माता वैष्णों देवी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के लिए 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 4 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं।

प्रमुख उम्मीदवार एनसी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार भूपिंदर सिंह, भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा, जेकेपीडीपी नेता प्रताप कृष्ण शर्मा और जुगल किशोर, बंसी लाल, राज कुमार और शाम सिंह स्वतंत्र उम्मीदवार हैं। बीजेपी के बलदेव राज शर्मा और निर्दलीय उम्मीदवार जुगल किशोर के बीच सीधा मुकाबला होगा। सुचारू और घटना मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अन्य व्यवस्थाओं के अलावा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

1 घंटा ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

1 घंटा ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

2 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

2 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय तटीय मिशन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…

2 घंटे ago