आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 20 सितम्बर 2024

जम्‍मू-कश्‍मीर फिर से राज्‍य बनेगा- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का यह बयान आज वीर अर्जुन और हिन्‍दुस्‍तान की हेडलाइन है। हर‍ि भूमि ने प्रधानमंत्री मोदी का बयान दिया है- दुनिया की कोई ताकत 370 की वापसी नहीं करवा सकती।

पश्चिम बंगाल सरकार ने मान ली मांगे, काम पर लौटेंगे डॉक्‍टर- जनसत्‍ता की सुर्खी है। राष्‍ट्रीय सहारा ने पूर्व प्राचार्य संदीप घोष का चिकित्‍सा पंजीकरण रद्द होने की खबर पहले पन्‍ने पर दी है।

दैनिक जागरण ने लैब रिपोर्ट में तिरुपति‍ के लड्डुओं में पशुओं की चर्बी होने की पुष्टि को पहली खबर बनाते हुए लिखा है- टी.डी.पी. का दावा, रिपोर्ट में मछली का तेल मिलाने की बात भी कही गई।

हिन्‍दुस्‍तान, जनसत्‍ता, पंजाब केसरी, दैनिक ट्रिब्‍यून और देशबंधु सहित लगभग सभी अखबारों ने इस खबर को प्रकाशित किया है। राजस्‍थान पत्रिका ने मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में माननीय राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्‍वच्‍छता अभियान में हिस्‍सा लेते हुए चित्र प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है-राष्‍ट्रपति ने उठाया स्‍वच्‍छता का जिम्‍मा।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बीस सूत्री संकल्‍प पत्र का उल्‍लेख किया है- महिलाओं को 21 सौ रुपये, अग्निवीरों को नौकरी का वायदा।

दिल्‍ली की नामित मुख्‍यमंत्री आतिशी के कल शपथ लेने की खबरों पर नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- कैबिनेट में चार पुराने, एक नया चेहरा।

वहीं, दैनिक भास्‍कर ने अमरीकी फेड रिजर्व द्वारा ब्‍याज दरों में कटौती पर विशेषज्ञ की राय दी है- भारत में असर कम, दरें अभी नहीं घटेंगी।

नवभारत टाइम्‍स ने बताया है कि सी.यू.ई.टी. में फिर होंगे बडे बदलाव, एन.टी.ए. का एंट्रेस टेस्‍ट शेड्यूल भी जल्‍द जारी होगा।

राजस्‍थान पत्रिका ने एक शोध के हवाले से लिखा है-धूम्रपान की तरह प्रदूषण और बढते तापमान से भी ब्रेन स्‍ट्रोक का खतरा।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

2 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

2 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय तटीय मिशन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…

3 घंटे ago