भारत

काशी तमिल संगमम के तीसरे चरण में दो सौ प्रतिनिधियों ने प्रयागराज के महाकुंभ में संगम पर पवित्र डुबकी लगाई

काशी तमिल संगमम के तीसरे चरण में दो सौ प्रतिनिधियों ने प्रयागराज के महाकुंभ में संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। वाराणसी से प्रयागराज पहुंचा यह समूह उस कार्यक्रम का हिस्‍सा था, जिसका उद्देश्‍य तमिलनाडु और काशी के बीच प्राचीन सभ्‍यतागत संपर्क का प्रचार करना और इसको मजबूत बनाना है।

महाकुंभ उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों का संगम भी बन गया है। दक्षिण भारत से काशी तमिल संगमम का पहला दल कल महाकुंभ पहुंचा। काशी तमिल संगमम के लोगों ने महाकुंभ में भ्रमण के बाद अपने अनुभव साझा किए। तमिलनाडु के पनरुति शहर से आए श्रीधर राधाकृष्णन ने कहा कि ये आयोजन अपने आप में अद्भुत और दिव्य है। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई से आए छात्र नारायणमूर्ति ने कहा कि महाकुंभ न केवल उत्तर और दक्षिण के बीच सांस्कृतिक संगम है। बल्कि वैश्विक संस्कृति और भाईचारे का मिलन स्थल भी है। प्राचीन भारत में शिक्षा और संस्कृति के दो महत्वपूर्ण केंद्रों वाराणसी और तमिलनाडु के बीच जीवंत संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए संगमम का आयोजन किया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago