अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ संबंधी फैसले के मद्देनजर, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा– भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं हुआ है

अमरीका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ संबंधी फैसले के बाद, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ समझौता जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ उनके संबंध अच्‍छे हैं और वे भारत के साथ व्यापार कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह बात कल रात व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में अमरीकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके व्यापक टैरिफ को रद्द करने के फैसले के कुछ घंटों बाद कही। इस महीने की शुरुआत में, ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को हटा दिया था।

इस बीच व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा नए वैश्विक टैरिफ की घोषणा के बाद भारत को अस्थायी रूप से 10 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। यह नया टैरिफ पहले के अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम पर आधारित टैरिफ का स्थान लेगा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि धारा 122 के अंतर्गत कम से कम अस्थायी रूप से भारत के लिए लागू दर 10 प्रतिशत हो जाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत और अमरीका हाल ही में अपनाए गए संयुक्त वक्तव्य के अनुसार पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं। रणधीर जायसवाल ने कहा मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह अमरीका का दौरा करेगा।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

14 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

17 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

17 घंटे ago