भारत

पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए उड़ानों को निलंबित किया

पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस महीने की 24 तारीख तक जेद्दा, रियाद और दम्मम आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइंस ने बताया कि जिन यात्रियों के पास इस महीने की 15 तारीख या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग है (जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्टूबर के बीच है), वे अपनी एयरलाइन के साथ अगले महीने की 10 तारीख तक एक बार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं।

एयरलाइंस ने कहा कि जो यात्री अपनी मूल यात्रा के लिए किसी दूसरी तारीख पर दोबारा बुकिंग नहीं करना चाहते, वे उपलब्धता के आधार पर, गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल जीसीसी क्षेत्र के किसी अन्य स्टेशन से अपनी यात्रा की बुकिंग कर सकते हैं। एयरलाइन ने बताया कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हो गई हैं, वे यात्रा न करने का विकल्प चुनकर पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को सलाह दी है कि वे रीबुकिंग और रिफंड से जुड़ी मदद के लिए अपने कस्टमर केयर सेंटर से संपर्क करें या भारत और खाड़ी देशों में स्थित बुकिंग ऑफिस जाएं। एयरलाइंस का कहना है कि वे स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही हैं और आगे जो भी अपडेट होगा, उसकी जानकारी यात्रियों को देती रहेंगी।

Editor

Recent Posts

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

1 घंटा ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

1 घंटा ago

अमेरिका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का गठन किया

अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…

1 घंटा ago

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

16 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

16 घंटे ago