भारत

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया है। यह प्रस्ताव वैज्ञानिक आकलन, अंतरराष्ट्रीय मानकों और भारतीय कृषि की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

FSSAI के वर्ष 2026 के प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, चाय में एसिटामिप्रिड की अधिकतम अवशेष सीमा 20 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम, जबकि इमिडाक्लोप्रिड की सीमा 50 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम निर्धारित करने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य कीटनाशकों के अवशेषों की निगरानी, खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट मानक तय करना है। ये मानक अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद ही लागू होंगे।

मंत्रालय ने बताया कि भारत में कीटनाशकों का औसत उपयोग प्रति हेक्टेयर आधे किलोग्राम से भी कम है, जो वैश्विक औसत दो दशमलव तीन आठ किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से काफी कम है। अधिकतम अवशेष सीमा यानी एमआरएल, खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों के अवशेषों की कानूनी रूप से अनुमत अधिकतम मात्रा को दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 में संशोधन का मसौदा प्रकाशित किया

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…

60 मिनट ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

2 घंटे ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

10 घंटे ago