बिज़नेस

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए, सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का निर्णय लिया

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को देखते हुए, केंद्र सरकार ने 30 जून, 2026 तक महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर पूरी तरह से सीमा शुल्क छूट देने का निर्णय लिया है।

इस कदम का उद्देश्य घरेलू उद्योग को आवश्यक पेट्रोकेमिकल इनपुट की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों पर लागत का दबाव कम करना और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बनाए रखना है। यह एक अस्थायी लेकिन रणनीतिक उपाय के रूप में लागू किया गया है, जो वर्तमान परिस्थितियों में राहत प्रदान करने के लिए लक्षित है।

पेट्रोकेमिकल कच्चे माल और मध्यवर्ती पदार्थों पर निर्भर क्षेत्रों, जैसे प्लास्टिक, पैकेजिंग, वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, ऑटोमोटिव पूर्जे और अन्य विनिर्माण उद्योगों को इस छूट से लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए अंतिम उत्पादों की लागत में कमी आने की उम्मीद है।

क्रमांकसीटीएचवस्तु का विवरण
1.2814 10 00निर्जल अमोनिया
2.2902 30 00टोल्यूनि
3.2902 50 00स्टाइरीन
4.2903 12 00डाइक्लोरोमीथेन (मेथिलीन क्लोराइड)
5.2903 21 00विनाइल क्लोराइड मोनोमर
6.2905 11 00मेथनॉल (मेथिल अल्कोहल)
7.2905 12 20आइसोप्रोपाइल एल्कोहल
8.2905 31 00मोनोएथिलीन ग्लाइकॉल (एमईजी)
9.2907 11 10फिनोल
10.2915 21 00एसीटिक अम्ल
11.2915 32 00विनाइल एसीटेट मोनोमर
12.2917 36 00शुद्ध टेरेफ्थैलिक एसिड (पीटीए)
13.2921 21 00एथिलीनडायमाइन
14.2922 11 10, 2922 11 90, 2922 12 00डि इथेनॉलमाइन और मोनो इथेनॉलमाइन
15.2929 10 20टोल्यून डाई-आइसोसाइनेट
16.3102 30 00अमोनियम नाइट्रेट
17.3817 00 11रेखीय एल्काइलबेंजीन
18.3901एथिलीन के पॉलिमर (एथिलीन-विनाइल एसीटेट सहित)
19.3902 10 00, 3902 30 00, 3902 90 00पॉलीप्रोपाइलीन
20.3903 11 00, 3903 19 10, 3903 19 90पॉलीस्टाइरीन
21.3903 20 00स्टाइरीन-एक्रिलोनाइट्राइल (एसएएन)
22.3903 30 00एक्रिलोनाइट्राइल-ब्यूटाडाइन-स्टाइरीन (एबीएस)
23.3904 10 10, 3904 10 20, 3904 10 90पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी)
24.3904 61 00पॉलीटेट्राफ्लोरोएथिलीन
25.3905 12, 3905 19पॉलीविनाइल एसीटेट
26.3905 30 00पॉलीविनाइल अल्कोहल
27.3906 10 10, 3906 10 90पॉली (मिथाइल मेथैक्रिलेट)
28.3907 10 00पॉलीऑक्सीमेथिलीन (पीओएम- एसिटल)
29.3907 29पॉलीओल्स
30.3907 29 90पॉलीईथर ईथर कीटोन (पीईईके)
31.3907 30 10एपॉक्सी रेजिन
32.3907 40 00पॉलीकार्बोनेट
33.3907 50 00एल्किड रेजिन
34.3907 61, 3907 69पॉली एथिलीन टेरेफ्थालेट (पीईटी) चिप्स
35.3907 91 20असंतृप्त पॉलिएस्टर रेजिन
36.3907 91 50पॉली ब्यूटिलीन टेरेफ्थालेट
37.2912 11 00, 3909 10 10, 3909 20 10, 3909 40 20फॉर्मेल्डिहाइड, यूरिया फॉर्मेल्डिहाइड, मेलामाइन फॉर्मेल्डिहाइड, फिनोल फॉर्मेल्डिहाइड
38.3909 50 00पॉलीयुरेथेन
39.3911 90 90पॉलीफेनिलीन सल्फाइड (पीपीएस)
40.4002पॉली ब्यूटाडीन, स्टाइरीन ब्यूटाडीन
Editor

Recent Posts

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंचा, जो अब तक का सर्वोच्‍च स्‍तर है

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

2 घंटे ago

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

3 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

4 घंटे ago

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा…

4 घंटे ago