भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्राचीन हनुमान मंदिर में बडी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में भी हनुमान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में भी इस अवसर पर लोगों की लंबी कतारें हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जन्मोत्सव के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया; “सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली!”

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

12 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

12 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

12 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

17 घंटे ago