insamachar

आज की ताजा खबर

In view of the severe floods in Nepal, India has ramped up humanitarian assistance and dispatched over 130 tonnes of relief material.
भारत

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर भारत ने मानवीय सहायता तेज करते हुए 130 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर भारत ने मानवीय सहायता तेज करते हुए 130 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है। भारत ने खोज, बचाव और फोरेंसिक अभियानों में सहयोग के लिए 54 विशेषज्ञ कर्मियों को भी तैनात किया है। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने कल बताया कि 35 टन राहत और बचाव सामग्री लेकर आठवां भारतीय वायु सेना विमान काठमांडू पहुंचा।

26 अगस्त से शुरू किए गए निरंतर सहायता अभियान में भारत ने विशेष तकनीकी उपकरण भी भेजे हैं। इनमें कीचड़ बचाव सूट, गैस डिटेक्टर, श्वास यंत्र, पोर्टेबल जनरेटर, प्रकाश टावर और जल निकासी पंप शामिल हैं। पीड़ितों की पहचान में सहायता के लिए भारत ने डीएनए किट, अभिकर्मक और डीएनए प्रोफाइलिंग उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं।

इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के मंत्री महावीर पुन को राहत सामग्री सौंपी। इस बीच, भारत के विशेष सुरंग बचाव दल ने नेपाल की सेना के साथ मिलकर चिलिमे और लांगटांग में दो उच्च जोखिम वाले स्थलों पर संयुक्त अभियान शुरू किया। निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और दो से तीन दिन के भीतर पूरा होने की आशा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *