insamachar

आज की ताजा खबर

INS Mysore arrived at Lumut, Malaysia, for the fourth edition of Exercise Samudra Laksmana.
Defence News भारत

INS मैसूर, समुद्र लक्ष्मण अभ्‍यास के चौथे संस्करण के लिए मलेशिया के लुमुट पहुंचा

आईएनएस मैसूर भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में 9 सितंबर 2026 को मलेशिया के लुमुट पहुंचा। आईएनएस मैसूर भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ के चौथे संस्करण में भागीदारी करेगा।

आईएनएस मैसूर के चालक दल का रॉयल मलेशियन नौसेना के कर्मियों और मलेशिया में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने अत्‍यंत उत्‍साह के साथ स्वागत किया गया।

समुद्र लक्षमाना अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर गतिविधियाँ शामिल हैं, जिनमें क्रॉस-डेक दौरे, परिचालन संबंधी बातचीत और खेल गतिविधियाँ शामिल हैं। ये गतिविधियाँ दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को पेशेवर अनुभवों का आदान-प्रदान करने, अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करेंगी।

हाल ही में हुए द्विपक्षीय सम्मेलनों, जिनमें 1 जुलाई 2026 को आयोजित 12वीं भारत-मलेशिया उप-समिति की बैठक भी शामिल है, से मिली गति को आगे बढ़ाते हुए, यह यात्रा भारत और मलेशिया के बीच मजबूत और स्थायी समुद्री साझेदारी को रेखांकित करती है और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग के बढ़ते दायरे को दर्शाती है। यह यात्रा समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच पेशेवर आदान-प्रदान को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

यह साझेदारी भारत सरकार के महासागर संबंधी दृष्टिकोण और आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष 2026 के अनुरूप है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *