महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ, यूपी वॉरियर्स की प्ले-ऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करते हुए, यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में, मुंबई इंडियंस ने 9 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में आज लखनऊ में ही गुजरात जायंट्स का सामना डेल्ही कैपिटल्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
insamachar
आज की ताजा खबर