भारत

अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश ने पूरे राज्य में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश ने पूरे राज्य में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, कल शाम तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विज्ञान केन्‍द्र इटानगर ने अरुणाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि अब तक तीन राहत शिविर केन्‍द्र स्थापित किए गए हैं।

राज्‍य में 162 गांव बाढ़ और भूस्‍खलन से प्रभावित हुए हैं। अपर सुबनसिरी जिले में सिप्पी से निलिंग तक पीएमजीएसवाई सड़क भारी बारिश से फ्लैश फ्लड और भूस्‍खल के कारण कई स्थानों पर बाधित हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस कारण 17 से 18 गाँव बाहरी सम्‍पर्क से कट गए हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

20 मिनट ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

2 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

2 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

2 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

3 घंटे ago