बिहार में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विभाग ने आज बिहार में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
बिहार में पिछले चौबीस घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। पटना, नवादा, अरवल, जमुई, शेखपुरा, दरभंगा, सुपौल, समस्तीपुर और सहरसा सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण जगह जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कल विजयादशमी के अवसर पर कई स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम प्रभावित हुए और पूजा पंडालों में भी बारिश का पानी प्रवेश कर गया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी कमी आई है और ठंड का अहसास बढ़ गया है।
विभाग ने आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिसा और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…