अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने ब्रिटेन के मैनचेस्‍टर में हीटॉन पार्क सिनैगॉग पर योम किप्पुर प्रेयर मीट के दौरान कल हुए आतंकी हमलों की निंदा की

भारत ने ब्रिटेन के मैनचेस्‍टर में हीटॉन पार्क सिनैगॉग पर योम किप्पुर प्रेयर मीट के दौरान कल हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में इस दु:ख की घड़ी में ब्रिटेन के लोगों से साथ एकजुटता व्‍यक्‍त की है। मंत्रालय ने दु:ख व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि यह बर्बर हमला अंतर्राष्‍ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि यह हमला आतंकवाद की बुरी ताकतों से विश्‍व को मिल रही चुनौतियों की एक डरावनी चेतावनी है। इन खतरों से वैश्विक समुदाय को एकजुटता और सम्मिलित कार्रवाई के जरिए निपटना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की सहानुभूति और प्रार्थना मैनचेस्‍टर शहर के पीडि़तों और उनके परिवारों के साथ है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

10 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

12 घंटे ago