भारत

रूस के राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर में भारत आएंगे

रूस के राष्‍ट्रपति कार्यालय क्रेमलि‍न के प्रवक्‍ता दिमित्री पेस्‍कोव ने कहा कि रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए दिसम्‍बर महीने में भारत का दौरा करेंगे।

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वे दिसम्‍बर महीने की शुरुआत में भारत की अपनी आगामी यात्रा को लेकर आशान्वित है। वे अपने प्रिय मित्र और रूस के भरोसेमंद साझेदार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ बैठक करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सोची में 2025-वाल्डाई चर्चा क्लब में राष्‍ट्रपति पुतिन भारत में रूस की दीर्घकालिक विश्‍वास की पुन: पुष्टि की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी को विचारपूर्ण और बुद्धिमान नेता बताया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके राष्‍ट्र के हितों के प्रति सकारात्‍मक विचार रखते हैं। राष्‍ट्रपति पुतिन ने भारत के स्‍वाधीनता संग्राम के दिनों से ही भारत-रूस के संबंधों को विशेष और विश्वसनीय बताया। उन्‍होंने भारत द्वारा सोवियत संघ के समर्थन को सदा याद करने की बात का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों ने बिना विवाद या भिन्‍नताओं के मित्रतापूर्ण संबंध बनाए हैं।

राष्‍ट्रपति पुतिन ने भारत के साथ प्रभावी, पारस्‍परिक रूप से लाभकारी व्‍यापार संबंध बनाने की आवश्‍यकता पर बल दिया।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

13 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

14 घंटे ago