विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में जारी घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहां की यात्रा न करने की सख्त हिदायत की है। मंत्रालय ने परामर्श जारी कर बांग्लादेश में सभी भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने और कहीं आने-जाने से बचने को कहा है। उन्हें आपात फोन नंबर पर ढाका में भारतीय उच्चायोग के संपर्क में रहने को कहा गया है।
बांग्लादेश में जारी हिंसक संघर्ष में कल 13 पुलिस कर्मियों सहित 90 लोग मारे गये और अनेक घायल हो गये। बंगलादेश में आरक्षण के खिलाफ बडे पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार ने कल ढाका और देश के कुछ अन्य भागों में अनिश्चित कालीन कर्फ्यू लगा दिया है। सरकार ने हिंसक प्रदर्शनों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज, कल और बुधवार तीन दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…