भारत

INDIA गठबंधन के सहयोगियों ने केंद्र में सरकार बनाने की रणनीति तय करने के लिए नई दिल्‍ली में बैठक की

आई एन डी आई ए गठबंधन के सहयोगियों ने केंद्र में सरकार बनाने की रणनीति तय करने के लिए आज नई दिल्‍ली में बैठक की। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकारी आवास पर हुई।

बैठक के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ गया है। उन्‍होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए भारी राजनीतिक क्षति और नैतिक हार है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आई एन डी आई ए गठबंधन संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों के प्रति समर्पित सभी दलों का स्वागत करता है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राष्‍ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता डी. राजा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख, शरद पवार, डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

7 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

9 घंटे ago