अंतर्राष्ट्रीय

भारत और फिजी ने स्वास्थ्य एवं मानकीकरण, क्षमता निर्माण और कई बड़ी परियोजनाओं सहित सात समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया

भारत और फिजी ने स्वास्थ्य एवं मानकीकरण, क्षमता निर्माण तथा कई बड़ी परियोजनाओं के संबंध में सात समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली के हैदराबाद हाऊस में फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका के साथ शिष्‍टमंडल स्तर की वार्ता की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में एक नया अध्‍याय जोड़ा जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि आज बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रधानमंत्री राबुका जी की इस यात्रा से हम आपसी संबंधों में एक नया अध्‍याय जोड़ रहे हैं। भारत और फिजी के बीच आत्‍मीयता का गहरा नाता है। उन्‍नीसवीं सदी में भारत से गए साठ हजार से अधिक गिरमिटिया भाई-बहनों ने अपने परिश्रम और पसीने से फिजी की समृद्धि में योगदान दिया है। फिजी की रामायण मंडली की परंपरा इसी का जीवंत प्रमाण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिजी की राजधानी सुवा में एक बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा और भारत के सहयोग से फिजी में जन औषधि केंद्र भी खोले जाएंगे।

हम मानते हैं कि एक स्‍वस्‍थ राष्‍ट्र ही समृद्ध राष्‍ट्र हो सकता है। इसलिए हमने तय किया है कि सुवा में हंडरेड बेड सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल बनाया जाएगा। डायलिसिस युनिट्स और सी-एंबुलेंस भेजी जाएगी और जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे जिससे सस्‍ती और उत्‍तम क्‍वालिटी की दवा हर घर तक पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देश रक्षा और सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने में सहमत हुए हैं। हमने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक एक्‍शन प्‍लान तैयार किया गया है। फिजी की मेरिटाइम सिक्‍योरिटी को सशक्‍त करने के लिए भारत से ट्रेनिंग और इक्विपमेंट में सहयोग दिया जाएगा। साइबर सिक्‍योरिटी और डेटा प्रोटेक्‍शन के क्षेत्र में हम अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं।

फिजी के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए। उन्होंने कहा कि भारत और फिजी शांति, स्थिरता, कल्याण और विकास को बढ़ावा देने के लिए एकमत हैं।

प्रधानमंत्री राबुका ने कहा कि भारत के साथ फिजी के संबंध सदैव प्रगाढ रहे हैं। उन्होंने पिछले वर्ष की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की फिजी यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि फिजी की जनता ने उनका गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया था।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

23 मिनट ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

46 मिनट ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

48 मिनट ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

57 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

1 घंटा ago