बिज़नेस

भारत और जर्मनी ने 19 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए और आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं की

भारत और जर्मनी ने 19 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं और आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त आशय घोषणा और व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के मंच की स्थापना शामिल है।

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जर्मन चांसलर की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, कौशल, हरित ऊर्जा और जन-संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। जर्मनी के माध्यम से भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-मुक्त पारगमन की घोषणा और भारतीय स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की भर्ती के लिए एक नए तंत्र की घोषणा आवागमन के लिए एक प्रमुख उपलब्धि है।

जर्मनी ने नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और जलवायु-लचीले शहरी अवसंरचना को समर्थन देने के लिए हरित और सतत विकास साझेदारी के तहत 1.24 बिलियन यूरो के वित्त पोषण की घोषणा की।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

11 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

11 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

12 घंटे ago