अंतर्राष्ट्रीय

भारत और घाना छह महीने में घाना इंटरबैंक भुगतान और निपटान प्रणाणियों में UPI चालू करने पर सहमत

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में अपर सचिव अमरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में भारत से सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने घाना गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त मनीष गुप्ता और वाणिज्य विभाग में आर्थिक सलाहकार प्रिया पी. नायर के साथ 2 से 3 मई, 2024 तक अकरा में अपने घाना समकक्षों के साथ एक संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक की। जेटीसी की सह-अध्यक्षता घाना गणराज्य के व्यापार और उद्योग उप मंत्री, माननीय माइकल ओकेरे-बाफ़ी; और वाणिज्य विभाग में अपर सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने की।

एक विस्‍तृत बातचीत में, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में हाल के विकास की विस्तृत समीक्षा की और आगे के विस्तार के लिए अप्रयुक्त विशाल क्षमता को स्वीकार किया। दोनों पक्ष 6 महीने की अवधि के भीतर घाना के घाना इंटरबैंक भुगतान और निपटान प्रणाली (जीएचआईपीएसएस) पर राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के संचालन की दिशा में तेजी से काम करने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने डिजिटल सुधार उपायों पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की; स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली और अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार समझौते (एएफसीएफटीए) द्वारा पेश किए गए अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार के साथ-साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी निवेश को बढ़ाने के लिए अनेक प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की। इनमें फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली क्षेत्र, डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजिटल बुनियादी ढांचे, महत्वपूर्ण खनिज, कपड़ा और परिधान आदि में सहयोग शामिल है।

भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, एक्ज़िम बैंक और भारतीय फार्माकोपिया आयोग के अधिकारी शामिल थे। भारत और घाना दोनों के अधिकारी जेटीसी की कार्यवाही में सक्रिय रूप से लगे रहे।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नेतृत्व में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बिजली, फिनटेक, दूरसंचार, विद्युत मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ आया। व्यवसाय के प्रतिनिधियों सहित प्रतिनिधिमंडल ने एएफसीएफटीए के महासचिव और उनके अधिकारियों की टीम से भी मुलाकात की, जिसमें एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने, मानकों की स्थापना, निवेश, भारत में व्यापार कार्यक्रमों में भागीदारी और भारत और एएफसीएफटीए के बीच महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा बढ़ाने सहित सहयोग के क्षेत्र शामिल थे। चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए नोडल अधिकारियों के नामों का भी आदान-प्रदान किया गया।

घाना अफ़्रीका क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है। 2022-23 में भारत और घाना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। भारत घाना में एक अग्रणी निवेशक के रूप में खड़ा है और तीसरा सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा है। ये निवेश विभिन्न क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिनमें फार्मास्यूटिकल्स, निर्माण, विनिर्माण, व्यापार सेवाएँ, कृषि, पर्यटन और बहुत कुछ शामिल हैं।

भारत-घाना जेटीसी के चौथे सत्र के विचार-विमर्श सौहार्दपूर्ण और दूरदर्शी थे, जो दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण और विशेष संबंधों का संकेत था। लंबित मुद्दों के समाधान, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में अधिक सहयोग के प्रति उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने लेह में योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया

लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) में 3 माह (400 घंटे) का योग कल्याण प्रशिक्षक…

12 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए PM-RKVY के अंतर्गत 335 करोड़ रुपये की मदर सैंक्शन जारी की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए…

12 घंटे ago

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह…

14 घंटे ago

ईशा सिंह ने ISSF विश्‍व कप निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता; मनु भाकर को कांस्‍य पदक

भारत की ईशा सिंह ने आज चीन के हांगचो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी…

14 घंटे ago

अमरीका और ईरान के सैन्य हमले रूकने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग छह प्रतिशत की गिरावट

अमरीका और ईरान द्वारा सप्ताहांत में सैन्य हमले रूकने के बाद आज वैश्विक कच्चे तेल…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज CRPF के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं…

14 घंटे ago