भारत और पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब गलियारा समझौते की अवधि पांच वर्ष के लिए बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। भारत से पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित, गुरुद्वारा दरबार साहिब तक तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर 2019 को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह समझौता पांच वर्ष की अवधि के लिए वैध था।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके विस्तार से तीर्थयात्रियों के लिए श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्बाध संचालन सुनिश्चित होगा। पाकिस्तान द्वारा लगाए जाने वाले यात्रा शुल्क, 20 डॉलर प्रति यात्री को हटाने के संबंध में तीर्थयात्रियों के लगातार अनुरोध के बीच भारत सरकार ने पाकिस्तान से एक बार फिर तीर्थयात्रियों से इस प्रकार का कोई भी शुल्क ना लेने का आग्रह किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सिख समुदाय को उनके पवित्र तीर्थ स्थल तक पहुंचा
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…