भारत

भारत और रोमानिया ने विज्ञान और टेक्नोलॉजी, शिक्षा तथा खेल के क्षेत्रों में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और रोमानिया ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों पर कल बुखारेस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रोमानिया के राष्‍ट्रपति निकुसोर डैन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद हस्ताक्षर किए गए।

प्रेस वक्तव्य राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और रोमानिया के बीच सात दशकों से ज़्यादा से गहरा और मज़बूत संबंध रहा है, जो आपसी भरोसे, सम्मान और लोगों के बीच मज़बूत रिश्तों पर टिकी है। उन्होंने कहा कि भारत और रोमानिया विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, कृषि उत्पादन, उर्वरक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बुखारेस्ट के विक्टोरिया पैलेस में रोमानिया के प्रधानमंत्री इली बोलोजान के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वे रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन के साथ भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को भी संबोधित करेंगी।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

5 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

5 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

6 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

6 घंटे ago