Defence News

भारत और रूस ने वायु रक्षा को मजबूत बनाने के लिए ‘पैंट्सिर वेरिएंट’ समझौते पर हस्ताक्षर किये

भारत में रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के एक प्रमुख उपक्रम ने ‘पैंट्सिर वायु रक्षा मिसाइल-गन प्रणाली’ के वेरिएंट पर सहयोग के लिए रूस के ‘रोसोबोरोनएक्सपोर्ट’ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पैंट्सिर वायु रक्षा प्रणाली ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसे अहम सैन्य और औद्योगिक केंद्रों को हवाई खतरों से बचाने व वायु रक्षा इकाइयों को मजबूत बनाने के लिए बनाया गया है।

रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (डीपीएसयू) के अनुसार, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) और ‘रोसोबोरोनएक्सपोर्ट’ के बीच समझौता ज्ञापन पर हाल ही में गोवा में पांचवें आईआरआईजीसी (भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग उपसमूह) के दौरान हस्ताक्षर किए गए। बीडीएल को 1970 में रक्षा मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के रूप में शामिल किया गया था। इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के लिए निर्देशित मिसाइल प्रणालियों और संबद्ध उपकरणों का निर्माण करना था। बीडीएल का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है।

बीडीएल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और रूस के ‘रोसोबोरोनएक्सपोर्ट’ ने पैंट्सिर वेरिएंट पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।” पोस्ट में बताया गया, “बीडीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर ए. माधवराव, (सेवानिवृत्त) और नौसेना विभाग के डीडीजी कोवलेंको जर्मन ने गोवा में पांचवें आईआरआईजीसी उपसमूह से इतर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।” यह समझौता रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव की ‘कार्य यात्रा’ से पहले हुआ। मंटुरोव ने मुंबई में रूसी-भारतीय व्यापार मंच में भाग लिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

1 घंटा ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

1 घंटा ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

1 घंटा ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

18 घंटे ago