अंतर्राष्ट्रीय

रूस के उप प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात; व्यापार और आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

भारत यात्रा पर आए रूस के उप प्रधानमंत्री (प्रथम) डेनिस मंटुरोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने व्यापार और आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी हालिया यात्राओं और बैठकों के दौरान लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन के लिए दोनों पक्षों के दलों की ओर से किए जा रहे निरंतर और संयुक्त प्रयासों का स्वागत किया।

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को बधाई दी और कहा कि वह उनके साथ विचारों के निरंतर आदान-प्रदान के प्रति आशान्वित हैं। बाद में मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज रूस के उप प्रधानमंत्री (प्रथम) डेनिस मंटुरोव से मिलकर खुशी हुई। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी हाल की यात्राओं और बैठकों में लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए दोनों पक्षों के दल मिलकर कार्य कर रहे हैं।’’

मंटुरोव ने अपनी भारत यात्रा के तहत सोमवार को मुंबई में रूसी-भारतीय व्यापार मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया। वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ संयुक्त रूप से यहां 12 नवंबर को ‘रूस-भारत अंतर सरकारी आयोग’ के एक अहम सत्र में हिस्सा लेंगे जो व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर केंद्रित होगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

6 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

6 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

6 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

6 घंटे ago