बिज़नेस

भारत और सऊदी अरब ने रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में सहयोग मजबूत किया

भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग और सऊदी अरब के उद्योग एवं खनिज मंत्रालय के बीच एक द्विपक्षीय बैठक हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने किया। सऊदी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग एवं खनिज उप मंत्री इंजीनियर खलील बिन इब्राहिम बिन सलामाह ने किया।

सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2024-25 में 41.88 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है जिसमें रसायन और पेट्रोकेमिकल्स का योगदान 10 प्रतिशत अर्थात 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर है।

बैठक के दौरान हुई चर्चा में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने, निवेश को बढ़ावा देने तथा रसायन एवं पेट्रोरसायन क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

दोनों पक्षों ने रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र में दोनों देशों की पूरकता को स्वीकार किया, जहां पेट्रोरसायन सऊदी अरब महत्वपूर्ण क्षमता रखता है तो वहीं विशिष्ट रसायन क्षेत्र में भारत की अपनी क्षमता है। दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य का लाभ उठाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

दोनों पक्षों ने भारत के पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्रों (पीसीपीआईआर) में निवेश और दोनों देशों की प्रमुख कंपनियों के बीच संभावित साझेदारी सहित रसायन और पेट्रोकेमिकल्स की मूल्य श्रृंखला में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की गई।

इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास तथा कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर भी सहमति जताई गई।

दोनों पक्षों ने रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में एक स्थायी और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की जिससे भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंध और दृढ़ होंगे।

Editor

Recent Posts

भारत और इजराइल ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए पहले दौर की वार्ता शुरू की

भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का पहला दौर 23 फरवरी 2026 को…

6 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीडी हिंदुजा अस्पताल के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाओ और एक स्वस्थ भारत बनाओ’ का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित…

7 घंटे ago

भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के 16 वें संस्करण में भाग लेने के लिए अमेरिकी सेना का दल भारत पहुंचा

भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के 16 वें संस्करण में भाग लेने…

7 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिण दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ हुई नस्लीय उत्पीड़न की हालिया घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की

केन्‍द्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिण दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आयोजित ‘पर्यटन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में ‘संकला फाउंडेशन’ के सहयोग से ‘यूएस-इंडिया पार्टनरशिप…

8 घंटे ago