भारत

उपराष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णनन और श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने दोनों देशों के बीच प्रस्‍तावित तेल पाईप लाइन पर विचार- विमर्श किया

उपराष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णनन और श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने दोनों देशों के बीच प्रस्‍तावित तेल पाईप लाइन पर विचार- विमर्श किया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कोलंबो में बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत में त्रिकोंमाली में ऊर्जा केन्‍द्र परियोजना और गैस पाइपलाइन लिंक के प्रस्‍ताव पर विचार हुआ।

उपराष्ट्रपति ने भारत की ओर से चल रही पहलों का जिक्र किया साथ ही उन प्रस्तावों का उल्लेख किया जिन पर दोनों देशों के बीच पहले से ही चर्चा हो चुकी है। इनमें त्रिंकोमाली में ऊर्जा केन्द्र से संबंधित परियोजना और भारत और श्रीलंका को तेल पाइप लाइन के माध्यम से जोड़ने का प्रस्ताव उल्लेखनीय है। यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब पूरी दुनिया और विशेष रूप से यह क्षेत्र पश्चिम एशिया की स्थिति से उत्पन्न ऊर्जा संकट के दुष्परिणामों का सामना कर रहा है।

विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने, आवासीय परियोजना और मछुआरों के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान उपराष्‍ट्रपति राधाकृष्‍णन ने भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और द्विपक्षीय विकास सहयोग पर बल दिया।

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज श्रीलंका के मध्य प्रांत में स्थित नुवारा एलिया की यात्रा करेंगे, जहां जमीनी स्तर पर जुड़ाव दिखाई देगा। भारत के कल्याण और दीर्घकालिक सामाजिक–आर्थिक प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, उपराष्‍ट्रपति राधाकृष्णन भारतीय आवास परियोजना स्थलों पर रहने वाले भारतीय मूल के तमिल समुदाय के सदस्यों से सीधा संवाद करेंगे। संदेश स्पष्ट है भारत और श्रीलंका के बीच साझेदारी केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ाव के माध्यम से और मजबूत हो रही है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

14 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago