अंतर्राष्ट्रीय

भारत और यूनेस्को 6 सितंबर 2024 को फ्रांस के पेरिस में मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (सीएसएआर) के 2024 संस्करण का सह-आयोजन करेंगे

मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (सीएसएआर) के 2024 संस्करण का आयोजन शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के फ्रांस के पेरिस स्थित मुख्यालय में होगा। यह गोलमेज सम्मेलन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय और यूनेस्को के प्राकृतिक विज्ञान क्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जायेगा। मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (सीएसएआर) की परिकल्पना और एक शेरपा-ट्रैक पहल के रूप में इसका शुभारंभ जी20 की भारत की अध्यक्षता, 2023 के दौरान किया गया था।

कुल 28 देशों के प्रतिनिधिमंडल, अपने मुख्य विज्ञान सलाहकारों (सीएसए) या नामांकित समकक्षों के नेतृत्व में और 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन “खुले विज्ञान को बढ़ावा, ज्ञान की विषमता को पाटना, और विश्व स्तर पर विज्ञान सलाह क्षमता का निर्माण” विषय पर चर्चा करने के लिए इस गोलमेज सम्मेलन में शामिल होंगे। गोलमेज सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद और यूनेस्को की सहायक महानिदेशक (एडीजी – प्राकृतिक विज्ञान) डॉ. लिडिया ब्रिटो द्वारा की जाएगी।

6 सितंबर 2024 को, सीएसएआर 2024 से पहले एक मुक्त-प्रवाह ज्ञान सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें विज्ञान में विश्वास बनाने में विज्ञान सलाह तंत्र के प्रभाव पर चर्चा की जाएगी और देश, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान सलाह क्षमता के निर्माण के संबंध में अंतर्दृष्टि विकसित की जाएगी। यह खुला सत्र मुख्य वैज्ञानिक सलाहकारों एवं समकक्षों, विभिन्न सदस्य देशों के यूनेस्को स्थायी प्रतिनिधिमंडलों और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं विज्ञान सलाहकार निकायों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का अवसर प्रदान करेगा।

गोलमेज़ का यह 2024 संस्करण दक्षिण अफ्रीका द्वारा इस पहल को आगे बढ़ाने के साथ इस प्रयास को जारी रखने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

Editor

Recent Posts

यूपी एटीएस ने वाराणसी में झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी प्रमुख बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मुठभेड़ में ढ़ेर किया

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के…

6 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…

6 घंटे ago

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख,…

6 घंटे ago

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित हुआ

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ का 13वां संस्करण 17 से 21…

6 घंटे ago

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में एनजीटी के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य’ के समापन सत्र को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के दो दिवसीय…

6 घंटे ago

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन

भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) ने 19 और 20 सितंबर 2026 को…

11 घंटे ago