बिज़नेस

भारत और अमेरिका ने ऊर्जा सहयोग में प्रगति पर चर्चा की

ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल, विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक और विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जॉन पोडेस्टा, अंतर्राष्ट्रीय जलवायु नीति के लिए राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार, के नेतृत्व में आए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ एक सार्थक चर्चा की।

चर्चा के दौरान मनोहर लाल ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दीर्घकालिक द्विपक्षीय साझेदारी पर जोर दिया और आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने वाले क्लीन एनर्जी फ्यूचर के लिए साझा प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ऊर्जा मंत्रालय इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि ‘पावर एंड एनर्जी एफिशिएंसी पिलर’ के तहत भारत और अमेरिका की भागीदारी, जिसका नेतृत्व रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी (एससीईपी) के तहत विद्युत मंत्रालय कर रहा है, ऊर्जा परिवर्तन को प्राप्त करने के हमारे लक्ष्यों को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण है।

जॉन पोडेस्टा ने कहा कि भारत एक मूल्यवान भागीदार है और दोनों देश लचीली आपूर्ति श्रृंखला और निवेश आधारित साझेदारी रणनीति बनाने में एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि भारत और अमेरिका स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण प्रणाली और ऊर्जा दक्षता जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका भारत की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने में उसका समर्थन कर सकता है।

चर्चा के दौरान फोकस के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं:

  1. ग्रिड और ट्रांसमिशन आधुनिकीकरण: दोनों पक्षों ने भविष्य में लोड वृद्धि को संभालने के लिए ग्रिड ट्रांसमिशन को अपग्रेड करने के प्रयासों पर तकनीकी आदान-प्रदान की संभावना का पता लगाया। चर्चा में इन आधुनिकीकरण प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए नीति परामर्श और संभावित वित्तीय सहायता पर भी चर्चा हुई।
  2. विनिर्माण क्षमता बढ़ाना: बड़े ट्रांसफार्मर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत की विनिर्माण क्षमता बनाने के अवसर एक प्रमुख विषय था, जिसका लक्ष्य घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता कम करना था।
  3. ऊर्जा भंडारण प्रणाली: वार्ता में ग्रिड-स्केल बैटरी भंडारण समाधानों पर आगे सहयोग के साथ, लंबी अवधि के ऊर्जा भंडारण अध्ययन पर राज्य-दर-राज्य साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
  4. उच्च दक्षता वाले कूलिंग सिस्टम: चर्चाओं में उच्च दक्षता वाले एयर कंडीशनिंग सिस्टम और पंखे बनाने, इंस्टॉल करने और निर्यात करने की भारत की क्षमता बढ़ाने के लिए विनिर्माण परियोजनाओं और नीतियों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

बैठक में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने में भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया गया, दोनों पक्षों ने इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

12 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

12 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

14 घंटे ago