भारत

भारत और वियतनाम ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सक्रिय करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन चिन्‍ह के साथ वार्ता की। इस वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने वियतनाम के न्‍हा तरांग में दूरसंचार विश्‍वविद्यालय में वर्चुअल माध्‍यम से सेना सॉफ्टवेयर पार्क का उद्घाटन किया। यह भारत और वियतनाम के बीच की सहयोगी परियोजना है। भारत ने इस परियोजना के लिए पांच मिलियन डॉलर का सहायता अनुदान प्रदान किया है। दोनों पक्षों ने सीमा शुल्‍क, क्षमता वर्धन, कृषि अनुसंधान और शिक्षा, समुद्री विरासत, औषधीय पौधों तथा कानूनी क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए।

प्रसार भारती और वॉयस ऑफ वियतनाम ने रेडियो और टेलीविजन में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने ऋण सीमा समझौते तथा वियतनाम में मायसोन यूनेस्‍को विश्‍व विरासत स्‍थल की पुर्नबहाली पर समझौता ज्ञापनों पर भी हस्‍ताक्षर किए।

अपने प्रेस वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत और वियतनाम के संबंध पिछले दस वर्षों में प्रगाढ़ हुए हैं।

पिछले एक दशक में हमारे संबंधों के आयामों में विस्‍तार भी हुआ है और इनमें गहराई भी आई है। पिछले 10 वर्षों में हमने अपने संबंधों को कांप्रेहेन्सिव स्‍टेट्जिक पार्टनरशिप का रूप दिया है।

दोनों देशों के संबंधों ने व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को एक आकार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय व्‍यापार में 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हमारे द्विपक्षीय व्‍यापार में एट्टी फाइव परसेंट से अधिक बढौतरी हुई है। एनर्जी, टेक्‍नालॉजी एवं डेवलपमेंट के पार्टनरशिप में आपसी सहयोग में विस्‍तार हुआ है। रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्रों में आपसी सहयोग को नई गति मिली है। पिछले एक दशक में कनेक्टिविटी बढी है और आज हमारे बीच पचास से ज्‍यादा डायरेक्‍ट फ्लाइट्स हैं इसके साथ-साथ टूरिज्‍म में लगातार वृद्धि हो रही है और लोगों को ई-वीजा की सुविधा भी दी गई है।

प्रधानमंत्री ने भारत में बुद्ध सर्किट के लिए वियतनाम के लोगों को आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वियतनाम के युवाओं को नालंदा विश्‍वविद्यालय का लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक्‍ट-ईस्‍ट नीति तथा हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में वियतनाम भारत का महत्‍वपूर्ण साझेदार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुक्‍त, खुले, नियम आधारित और समृद्ध हिन्‍द-प्रशांत के लिए भारत-वियतनाम सहयोग जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग के सभी क्षेत्रों पर चर्चा की और भविष्‍य के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के कई उपाय किए।

प्रधानमंत्री चिन्‍ह का आज सुबह नई दिल्‍ली के राष्‍ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्‍वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में उनका स्‍वागत किया। वियतनाम के प्रधानमंत्री ने राजघाट में महात्‍मा गांधी को पुष्‍पांजलि भी अर्पित की।

Editor

Recent Posts

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

9 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

9 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

11 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

11 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

11 घंटे ago