भारत

भारत ने भूटान को ऊर्जा परियोजनाओं के लिए चार हज़ार करोड़ रुपये का रियायती ऋण देने की घोषणा की

भारत ने भूटान को ऊर्जा परियोजनाओं के लिए चार हज़ार करोड़ रुपये की रियायती ऋण देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भूटान यात्रा के पहले दिन कल इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री आज थिम्पू में कालचक्र अभिषेक समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कालचक्र सशक्तिकरण अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे। यह बौद्ध धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो वर्तमान में चल रहे ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में मनाया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंगे वांगचुक के साथ मुलाक़ात करेंगे। कल प्रधानमंत्री ने चौथे राजा के 70वे जन्मदिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया था। मंगलवार की दोपहर भारत और भूटान के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत से लाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के समक्ष प्रार्थना की जो अभी ताशिछोद्ज़ोंग के ग्रैंड कुएनरे हॉल में प्रतिष्ठित किए गए थे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से एक हज़ार 20 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया। उनकी उपस्थिति में द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, मानसिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तीन समझौता ज्ञापनों के आदान-प्रदान भी हुए।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

2 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

8 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

11 मिनट ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

14 मिनट ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

2 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

2 घंटे ago