भारत

भारत ने Asian Disaster Preparedness Centre (ADPC) की अध्यक्षता संभाली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) के क्षेत्र में वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। भारत ने इस दिशा में कई वैश्विक पहल की हैं, जिनमें आपदा रोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन (CDRI) की स्थापना जैसी पहल प्रमुख हैं।

भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में राजेंद्र सिंह, सदस्य और विभागाध्यक्ष, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने थाइलैंड के बैंकॉक में 25 जुलाई को वर्ष 2024-25 के लिए चीन से Asian Disaster Preparedness Centre (ADPC) की अध्यक्षता संभाली। ADPC एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आपदा जोखिम न्यूनीकरण व जलवायु परिवर्तन से निपटने में सक्षम (climate resilience) बनाने में सहयोग और कार्यान्वयन के लिए एक स्वायत्त अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत और आठ पड़ोसी देश — बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड ADPC के संस्थापक सदस्य हैं।

भारत ने 25 जुलाई, 2024 को बैंकॉक में आयोजित ADPC की 5वीं बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (BoT) बैठक की भी अध्यक्षता की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

2 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

2 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

2 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

2 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

2 घंटे ago

दिल्ली में हुई घटनाओं को लेकर OHCHR कार्यालय की चिंताएं निराधार, देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप अनुचित: भारत

भारत ने कहा है कि दिल्ली में कल हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार…

2 घंटे ago