केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज “कारगिल विजय दिवस” के अवसर पर इस युद्ध में अपने साहस से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन किया।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि “कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है। कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया और कारगिल में पुन: तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया। आज “कारगिल विजय दिवस” पर इस युद्ध में अपने साहस से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ। आपके त्याग, समर्पण व बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा।”
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की।…
भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…