भारत

भारत ने ग्‍लोबल टाइम्‍स, शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी और टी.आर.टी. वर्ल्‍ड के एक्‍स अकांउट को देश में प्रतिबंधित किया

भारत ने ग्‍लोबल टाइम्‍स, शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी और टी.आर.टी. वर्ल्‍ड के एक्‍स अकांउट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, भारत में कथित रूप से पाकिस्‍तान के लिए झूठा प्रचार करने को लेकर उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। पीपुल्स डेली के तहत संचालित ग्लोबल टाइम्स एक अंग्रेजी दैनिक है, जिसका स्वामित्व चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पास है। शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी पीपुल्‍स रिपब्लिक ऑफ चाइना की आधिकारिक न्‍यूज एजेंसी के रूप में कार्य करती है, जबकि टी.आर.टी. वर्ल्‍ड तुर्किए का लोक सेवा प्रसारक है।

Editor

Recent Posts

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…

1 मिनट ago

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

5 मिनट ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

7 मिनट ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

10 मिनट ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

17 मिनट ago

सरकार ने तरल थोक क्षमता और समुद्री दक्षता बढ़ाने के लिए नए मंगलौर बंदरगाह पर बर्थ संख्‍या 9 के पुनर्विकास को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…

19 मिनट ago