खेल

भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया, श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ली

भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश को 280 रन से शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त बना ली। जीत के लिए 515 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गयी।

बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हसन शंटो ने सबसे ज्यादा 82 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने छह जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाये। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 158 रन से आगे से करते हुए पहले सत्र के अंदर 76 रन जोड़ कर बाकी बचे छह विकेट गंवा दिये।

भारत ने इस मैच की पहली पारी में अश्विन (113) और जडेजा (86) के बीच सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी के दम पर 376 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पहली पारी को 149 रन पर समेट दिया था।

भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित की थी। टीम के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 119 जबकि टेस्ट में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 109 रन का योगदान दिया था।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

9 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

9 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

9 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

9 घंटे ago