अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे, संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र के एक महत्वपूर्ण सम्मेलन को संबोधित करने के लिए रविवार को यहां पहुंचे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में विलमिंगटन में आयोजित ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी बाइडन ने डेलावेयर में अपने गृहनगर विलमिंगटन में शनिवार को की जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘डेलावेयर में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचा। शहर में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी समुदाय के साथ भाग लेने और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं।’’

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह न्यूयॉर्क में 22 सितंबर को ‘लॉन्ग आइलैंड’ में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और अगले दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कृत्रिम मेधा, ‘क्वांटम कंप्यूटिंग’ और ‘सेमीकंडक्टर’ के क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

8 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

8 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

8 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

8 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

8 घंटे ago