खेल

भारत ने पांचवें और अंतिम मैच में इंग्लैंड को 150 रन से हरा कर 4-1 से जीती T20 श्रृंखला

भारत ने टी-20 क्रिकेट में कल रात श्रृंखला के पांचवें और अंतिम मैच में इंग्लैंड को 150 रन से हरा कर पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीत ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के 248 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्‍लैंड की टीम 10 ओवर और तीन गेंद में 97 रन ही बना पाई।

सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। भारत के मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने दो-दो और रवि बिश्नोई ने एक विकेट लिया।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों पर 135 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने 13 छक्‍के लगाकर किसी भारतीय द्वारा टी-20 के एक मैच में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

इंग्लैंड के लिए, ब्रायडन कार्से ने तीन विकेट, मार्क वुड ने दो और जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवरटन और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिया। अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच और वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ घोषित किया गया।

Editor

Recent Posts

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

5 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

10 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

20 मिनट ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

5 घंटे ago