भारत

वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति आज अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश करेगी

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति – जेपीसी की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, भाजपा सांसद संजय जायसवाल के साथ यह रिपोर्ट पेश करेंगे।

वे संयुक्त समिति के समक्ष दिए गए साक्ष्यों का रिकॉर्ड भी सदन के पटल पर रखेंगे। यह रिपोर्ट 30 जनवरी, 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पहले ही सौंपी जा चुकी है।

जेपीसी ने वक्फ संशोधन विधेयक में संशोधन करके मसौदा रिपोर्ट 29 जनवरी को तैयार कर ली थी। समिति में शामिल विपक्षी सदस्‍यों ने रिपोर्ट पर अपनी असहमति व्‍यक्‍त की है।

इससे पहले जेपीसी ने वक्फ विधेयक 1995 में 14 खंडों और धाराओं सहित 25 संशोधन को मंजूरी दी थी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

13 घंटे ago