खेल

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप हॉकी का खिताब जीता; FIH विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया

भारत ने एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप जीत ली है। बिहार के राजगीर में कल प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने पिछले चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। इसके साथ ही भारत ने नीदरलैंड्स और बेल्जियम मे अगले वर्ष होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत की तरफ से सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और अमित रोहिदास ने गोल किए।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को इस शानदार खिताबी जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि यह भारतीय हॉकी और खेल जगत के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाडि़यों को नयी उपलब्धियां हासिल करने और देश को गौरवान्वित करने की कामना की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि यह खिताबी जीत मैच दर मैच प्रदर्शन में सुधार का परिणाम है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

1 घंटा ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

1 घंटा ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

1 घंटा ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

2 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

2 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

16 घंटे ago