महिला एशिया कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट में, भारत ने श्रीलंका के दांबुला में अपने पहले ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट और 35 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19 ओवर और दो गेंद पर 108 रन पर सिमट गई। भारतीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने चालीस रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। वहीं दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 20 रन देकर तीन विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत का अगला मुकाबला रविवार को संयुक्त अरब अमीरात से होगा।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…