खेल

पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर पांचवी बार चैंपियन बना भारत

भारत ने पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप जीत लिया है। ओमान के मस्कत में कल रात फाइनल में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3 के मुकाबले 5 गोल से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है।

इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह चैम्पियनशिप जीती थी। भारत की ओर से अरीजीत सिंह हुंदल ने चार गोल किए और जीत के नायक रहे, जबकि दिलराज सिंह ने एक गोल दागा।

पाकिस्तान की ओर से सुफियान खान ने दो और हन्नान शाहिद ने एक गोल किया। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 5-3 की ऐतिहासिक जीत के साथ पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 ट्रॉफी जीत ली है। पिछले विजेता भारत ने दबदबा बनाते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल और स्थिति के अनुकूल प्रदर्शन से एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जूनियर एशिया कप 2024 जीतने पर भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जूनियर एशिया कप 2024 जीतने पर भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “हमारे हॉकी चैंपियनों पर गर्व है!

यह भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हमारी पुरुष जूनियर टीम ने जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीता है। उनके बेजोड़ कौशल, अटूट धैर्य और अविश्वसनीय टीम वर्क ने इस जीत को खेलों के इतिहास में दर्ज करा दिया है।

युवा चैंपियनों को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

9 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

9 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

9 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

9 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

9 घंटे ago