भारत ने भू-राजनीतिक संघर्षों के बीच सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए बिम्‍स्‍टेक सदस्‍य देशों में घनिष्‍ठ सहयोग का आह्वान किया

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वैश्विक भू-रा4जनीतिक संघर्षों के बीच उभरती सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए बिम्स्‍टेक सदस्य देशों में घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है। आज नई दिल्ली में बिम्स्‍टेक राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की पांचवीं बैठक में अजीत डोभाल ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान के कारण सभी देशों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि बिम्सटेक सदस्य देशों के लिए सहयोग करना, पारस्परिक लाभ के लिए निर्णायक कदम उठाना और आपसी चर्चाओं के माध्यम से समाधान खोजना अत्यंत आवश्यक है।

क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, निर्माण क्षेत्र और आर्थिक सुरक्षा को बढाने में बिम्‍सटेक के सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाते रहना चाहिए। भारत के लिए, बिम्‍सटेक पडोस प्रथम के हमारे दृष्टिकोण और महासागर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए प्रगति का प्रतीक है।

अजीत डोभाल ने कहा कि बिम्स्टेक हिंद महासागर के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को एक साथ लाता है, जिनकी संयुक्त जीडीपी लगभग 50 खरब अमरीकी डॉलर है। हमारे लिए ज़रूरी है कि हम मिलकर काम करें। आपसी फ़ायदे के लिए एक ठोस कदम उठाएं और उन बड़ी समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत और विचार-विमर्श से निकालें जिनका हम सभी सामना कर रहे हैं। बिम्‍सटेक हिंद महासागर के सबसे महत्वपूर्ण और जीवंत क्षेत्रों को एक मंच पर लाता है। यहाँ एक अरब 70 करोड लोग रहते हैं, जो दुनिया की आबादी का लगभग 22 प्रतिशत है।

अजीत डोभाल ने कहा कि सदस्य देशों ने आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, साइबर खतरों और समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहयोग को आगे बढ़ाया है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

10 मिनट ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

14 मिनट ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

16 मिनट ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

18 मिनट ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

20 मिनट ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

23 मिनट ago