भारत ने कल कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित ओंटारियो में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा की है और इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कनाडा सरकार से कहा है कि वो सभी पूजा स्थलों को इस प्रकार के हमलों से बचाए। भारत को उम्मीद है कि कनाडा सरकार हिंसा में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाए।
ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने ओंटारियो में वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर हिंसक व्यवधान पर निराशा व्यक्त की। उच्चायोग ने कहा कि टोरंटो के निकट ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ सह-आयोजित वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों द्वारा हिंसक व्यवधान डाला गया।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…