मुख्य समाचार

भारत ने ICC महिला विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा कर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया

आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा कर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गयी। शेफाली वर्मा ने शानदार 87 बनाये और 2 विकेट भी लिये। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल में 58 रन के योगदान के साथ 5 विकेट लेने वाली और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्मार्ट ने शानदार 101 रन की पारी खेली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला क्रिकेट को और भी ऊंचाई पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों ने देश को गौरवान्वित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत का प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरपूर था। पूरी टीम ने असाधारण टीम वर्क का परिचय दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बधाई देते हुए कहा कि भारतीय टीम ने पूरे देश का दिल जीता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत को समग्र राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने देश का सम्मान बढ़ाया है। भारतीय टीम की उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इससे पहले दो बार भारतीय महिला टीम फाइनल में पंहुची थी लेकिन इतिहास 2025 में रचा गया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

1 घंटा ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

3 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

3 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

3 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

4 घंटे ago