भारत ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है। क्वालालाम्पुर में आज फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से गोंगाड़ी त्रिशा ने तीन, आयुषी शुक्ला, परुनिका सिसौदिया और वैष्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। 83 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने बारहवें ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बना कर मैच जीत लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहाः “हमें हमारी नारी शक्ति पर बहुत गर्व है! आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को बधाई। यह जीत बेहतरीन टीमवर्क के साथ-साथ दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिणाम है। यह जीत कई उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी। टीम को भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…
रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…
भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…