भारत

भारत, व्‍यक्तियों और समुदायों में मलेरिया संक्रमण की रोकथाम के लिए टीका विकसित कर रहा है

भारत, मलेरिया से बचाव के लिए स्वदेशी टीका एडफाल्सीवैक्स विकसित कर रहा है। यह टीका मच्छरों के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने और इसे अन्य लोगों में फैलने से रोकने में कारगर होगा। इस टीके का विकास भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसे मलेरिया के लिए ज़िम्मेदार दो सबसे घातक परजीवियों- प्लाज्मोडियम और फैल्सिपारम के निदान के लिए खासतौर से विकसित किया गया है।

एडफ्लाक्सिबल के अब तक पूर्ण नैदानिक या प्री क्लीनिकल चरण में उत्कृष्ट प्रभावकारिता दिखाई है। स्वदेशी रूप से विकसित हो रहे इस टीके में संक्रमण के रोकथाम और सामुदायिक संचरण को न्यूनतम करके मलेरिया के निवारण की क्षमता है जो मेक इन इंडिया लक्ष्य को भी पूरा करता है। आईसीएमआर योग्य संगठनों और निर्माताओं को इसके आगे के विकास निर्माण और व्यवसायीकरण के लिए गैर विशिष्ट समझौता के तहत तकनीकी लाइसेंस देने की योजना तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य टीके के व्यापक पहुंच को सक्षम बनाना तथा जन स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत करना है। एडफ्लाक्सिबल अपने प्रारंभिक अनुसंधान और विकास के चरणों में है और अभी तक किसी भी नैदानिक उपयोग या व्यवसायीकरण के लिए उपलब्ध नहीं है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने तरल थोक क्षमता और समुद्री दक्षता बढ़ाने के लिए नए मंगलौर बंदरगाह पर बर्थ संख्‍या 9 के पुनर्विकास को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…

1 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

3 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

6 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

6 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

6 घंटे ago