प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 23 से 26 तारीख तक ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के निमंत्रण पर 23 से 24 जुलाई तक ब्रिटेन में रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी यात्रा होगी। इस दौरान, वे भारत-ब्रिटेन संबंध के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर इस महीने की 25 तारीख से मालदीव की दो दिन की यात्रा पर होंगे। यह प्रधानमंत्री की मालदीव की तीसरी यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान, वे मालदीव के राष्ट्रपति के साथ आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…