अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने वैश्विक मंच पर श्रम कल्‍याण, गुणवत्‍तापूर्ण रोजगार और सामाजिक न्‍याय के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की

भारत ने वैश्विक मंच पर श्रम कल्‍याण, गुणवत्‍तापूर्ण रोजगार और सामाजिक न्‍याय के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। स्विटजरलैण्‍ड के जेनेवा में अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन के शासी निकाय की 353वीं बैठक में श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव सुमिता डावरा ने यह बात कही। उन्‍होंने श्रम कल्‍याण, सामाजिक न्‍याय और विश्‍व में गुणवत्‍तापूर्ण रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की साझा कार्यसूची के बारे में भारत की उपलब्धियों और दृष्टिकोण की जानकारी दी।

सामाजिक न्‍याय और विकास को बढ़ावा देने में भारत की प्रेरक प्रगति को रेखांकित किया गया। भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज 48 दशमलव आठ प्रतिशत हो गई है। यह औसत वैश्विक सामाजिक सुरक्षा कवरेज से पांच प्रतिशत अधिक है। बैठक के दौरान भारत ने पृथ्‍वी को रसायनों और कचरे के नुकसान से बचाने, कामगारों, समुदायों और पर्यावरण की सुरक्षा करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने की अपनी वचनबद्धता दोहराई।

अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन के शासी निकाय की 353वीं बैठक जेनेवा में दस मार्च को शुरू हुई थी। यह बैठक 20 मार्च तक चलेगी।

Editor

Recent Posts

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

17 मिनट ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

20 मिनट ago

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में 1-शून्‍य की बढ़त बना ली

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में…

24 मिनट ago

भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता

भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका…

26 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्‍स शिखर सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए ब्रिक्‍स नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए…

29 मिनट ago