अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्‍तान में, बलोच लिबरेशन आर्मी ने सभी 214 बंधकों की हत्‍या करने का दावा किया

बलूचिस्‍तान में, बलोच लिबरेशन आर्मी ने सभी दो सौ 14 बंधकों की हत्‍या करने का दावा किया है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्‍तान के कच्‍छी जिले में जाफर एक्‍सप्रैस रेलगाड़ी के इन यात्रियों को बंधक बनाया था। विद्रोही गुट के प्रवक्‍ता जियंद बलोच ने कहा कि पाकिस्‍तानी सुरक्षाबल कैदियों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे की समय सीमा का पालन करने में नाकाम रहे हैं। जिससे सभी दो सौ 14 बंधकों की हत्‍या कर दी गई है। प्रवक्‍ता ने दावा किया कि उन्‍होंने अंतर्राष्‍ट्रीय कानूनों का हमेशा पालन किया है लेकिन पाकिस्‍तान सुरक्षाबलों की हठधर्मिता के कारण उन्‍हें यह कदम उठाना पड़ा।

इससे पहले पाकिस्‍तानी सुरक्षाबलों के सूत्रों ने दावा किया था कि बलूचिस्‍तान में रेलगाड़ी के अपहरण के बाद विद्रोहियों के सफाए के लिए चलाया गया अभियान समाप्‍त हो गया है। इन सूत्रों ने दावा किया था कि कम से कम 346 बंधकों को छुड़ाया गया और सभी 33 हमलावर मारे गए थे।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

8 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

8 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

8 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

12 घंटे ago