भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया है। कतर की राजधानी दोहा में आयोजित आईटीयू प्लेनिपोटेंशियरी सम्मेलन-2026 में, भारत को वर्ष 2027-2030 के कार्यकाल के लिए चुना गया। ये परिषद वैश्विक दूरसंचार नीतियों, रणनीतिक और वित्तीय योजनाओं तथा कार्यसमूहों की निगरानी करती है।
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आईटीयू परिषद चुनावों में भारत की प्रचंड जीत भारत की बढ़ती क्षमताओं और डिजिटल भविष्य को आकार देने के प्रति देश की प्रतिबद्धताओं पर वैश्विक समुदाय के विश्वास को दर्शाती है।
दूरसंचार विभाग ने सभी के लिए जुड़े हुए, समावेशी, सुरक्षित और टिकाऊ डिजिटल भविष्य के निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
8 अक्टूबर को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का टेलीकॉम सेक्टर अब केवल नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और इंटरनेट स्पीड तक सीमित नहीं रह गया है। अब मोबाइल कनेक्टिविटी के शासन और सार्वजनिक सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करने का प्रमुख माध्यम बन गई है।





