अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी है। इथियोपिया स्थित अफ्रीका रोग नियंत्रण केन्द्र ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत से भेजी गई आपातकालीन दवाएं युगांडा में पूर्वी अफ्रीका क्षेत्रीय समन्वय केंद्र को प्राप्त हुई है। इसमें आवश्यक निदान, उपचार, संक्रमण रोकथाम और नियंत्रण सामग्री शामिल हैं। इसे कांगो के प्रभावित समुदायों तक पहुंचाया जाएगा।

अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कांगो के बुंडीबुग्यो इबोला प्रकोप से निपटने के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों द्वारा भेजी गई आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता का स्वागत किया है। बुंडीबुग्यो स्ट्रेन, इबोला वायरस की छह ज्ञात प्रजातियों में से एक है। वर्ष 2007 में युगांडा में पहली बार इसकी पहचान होने के बाद से अफ्रीका के कुछ हिस्सों में समय-समय पर इसका प्रकोप होता रहा है। इबोला संक्रमित शारीरिक तरल पदार्थों, दूषित पदार्थों या संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क से फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार और गंभीर मामलों में आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

CCI ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसके विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण…

1 घंटा ago

CCI ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स…

1 घंटा ago

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने खरीफ बुवाई, मानसून, सूखा प्रबंधन, उर्वरक उपलब्धता सहित खाद्यान्न भंडारण पर की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया। वह इंडोनेशिया…

3 घंटे ago

एपीईडीए ने झारखंड के गुमला और आकांक्षी प्रखंड देवघर से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आमों के दुबई के लिए वाणिज्यिक निर्यात को सुगम बनाया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण…

3 घंटे ago